{"_id":"66c0aa4118a4a3268c0c5317","slug":"electricity-restored-in-tauni-devi-after-nine-hours-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-133764-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी में नौ घंटे बाद बहाल हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी में नौ घंटे बाद बहाल हुई बिजली
विज्ञापन
महाड़े के सुरेंद्र कुमार के घर में घुसा एनएच का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
अवाहदेवी/टौणी देवी (हमीरपुर)। बारिश और अंधड़ से टौणी देवी क्षेत्र में शुक्रवार रात से गुल हुई बिजली शनिवार सुबह नौ बजे करीब नौ घंटे बाद बहाल हुई। अंधड़ से 33 केवी सब स्टेशन में खराबी की वजह से सारी रात बिजली बंद रही। मक्की की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। क्षेत्र में कई जगह अंधड़ ने सूखे पेड़ों को भी जड़ से उखाड़ दिया। ग्राम पंचायत बारी के तहत टीका चाहड़ के गांव महाड़े में सुरेंद्र कुमार पुत्र प्रेम सिंह के घर नेशनल हाईवे तीन का पानी घुस गया जिससे मकान, पशुशाला और शौचालय को खतरा पैदा हो गया। बारिश के बीच जोरदार धमाका भी हुआ जिससे कई मकान कांप गए। इस बारे में बमसन तहसील के तहसीलदार हरीश कुमार ने बताया कि नुकसान की जानकारी राजस्व विभाग एकत्रित कर रहा है। अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।