फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity cut off with a bang in the rain, restored after 24 hours

Hamirpur (Himachal) News: बारिश में धमाके के साथ बिजली गुल, 24 घंटे बाद हुई बहाल

Fri, 27 Sep 2024 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के अंतर्गत गांव डिडवीं 24 घंटे तक अंधेरे में डूूबा रहा। बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों, दुकानदारों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी। सुबह के समय बारिश के दौरान धमाके के साथ एकाएक बिजली आपूर्ति बंद हो गई जो शुक्रवार सुबह 9:45 बजे बहाल हुई। गांववासियों अनिल, प्रकाश, सुदर्शन, त्रिलोक,अश्विनी, विजय कुमारी, सुषमा, पुष्पा, आदि ने कहा कि बारिश के चलते दिन भर बिजली का कट लगा रहा। उन्हें रात को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। 24 घंटों के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। बिजली उपमंडल डिडवीं टिक्कर इकाई के कनिष्ठ अभियंता सन्नी चंदेल ने कहा कि बिजली के तारों पर एक बड़ा सूखा पेड़ और बांस का पेड़ गिरने से तार टूट गए थे। इससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। बारिश व मौसम खराब रहने की वजह से यूनिट के अंदर आने वाले तीन ट्रांसफार्मर जल गए। एक की रिपेयर कर दी गई है। बिजली बोर्ड की ओर से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed