फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity connections of 22 defaulting taxpayers will be cut in Sujanpur.

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में 22 डिफॉल्टर करदाताओं के कटेंगे बिजली कनेक्शन

Fri, 07 Aug 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 07 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर टिहरा ने लंबे समय से गृह कर जमा न करने वाले डिफॉल्टर करदाताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर परिषद ने 50 हजार रुपये से अधिक गृह कर बकाया वाले 22 उपभोक्ताओं की सूची बिजली बोर्ड को सौंप दी है।
विज्ञापन

अब इनके बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर परिषद की ओर से बार-बार आग्रह और नोटिस जारी करने के बावजूद कई करदाताओं ने पिछले कुछ वर्षों से गृहकर जमा नहीं करवाया है।
विज्ञापन

इसके चलते अब नियमानुसार सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में नगर परिषद सुजानपुर के तहत गृहकर की बकाया राशि 40 लाख रुपये से अधिक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से कर जमा न होने के कारण नगर परिषद को विकास कार्यों और अन्य व्यवस्थाओं में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद क्षेत्र में नौ वार्डों के तहत करीब 2400 घर और 900 दुकानें शामिल हैं।
इनसे निर्धारित नियमों के अनुसार हर वर्ष गृहकर वसूला जाता है। नगर परिषद ने 22 डिफॉल्टर करदाताओं के अलावा कम बकाया वाले अन्य करदाताओं को भी नोटिस जारी करने की तैयारी की है।
नगर परिषद के अनुसार गृहकर से प्राप्त राशि का उपयोग शहर की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, विकास कार्यों और अन्य नागरिक सुविधाओं पर किया जाता है। समय पर कर जमा न होने से शहर की सुविधाओं पर असर पड़ता है।

कोट
शहरभर के नौ वार्डों में गृहकर वसूली को लेकर अब किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी। प्रथम चरण में 22 डिफॉल्टर करदाताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। शीघ्र ही भुगतान न करने वाले अन्य करदाताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी, अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर टीहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article