फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   electricity connection cut

बिजली बोर्ड काटेगा 300 अस्थायी कनेक्शन

Sun, 06 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन

हमीरपुर। बिजली बोर्ड इस बार 300 लोगों के अस्थायी बिजली कनेक्शन काटेगा। करीब दो माह से लगातार बिल का भुगतान न करने के कारण उपभोक्ताओं के बिजली मीटर काटे जाएंगे।

विज्ञापन


बोर्ड ने दो माह से बिल का भुगतान न करने वाले डिफाल्टरों की लिस्ट तैयार कर ली है। अब बोर्ड इसी माह अस्थायी बिजली कनेक्शन काटने का कार्य शुरू कर देगा। पिछले माह डिफाल्टरों की संख्या करीब ढाई सौ थी जो इस बार बढ़कर तीन सौ हो गई है। बिजली बोर्ड की मानें तो बिजली बिल जमा करवाने की अंतिम तारीख 26 नवंबर निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथि तक करीब 300 लोगों ने अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं।
विज्ञापन


 लगातार दो व तीन माह से बिजली बिल जमा न करवाने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। इन उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड कनेक्शन काटे जाने बारे आगाह कर चुका है। इसके बावजूद उपभोक्ता बिजली का बिल जमा नहीं करवा रहे। दोबारा से बिजली का कनेक्शन बहाल करवाने के लिए अब उपभोक्ताओं को पेनल्टी चुकानी होगी। अगर उपभोक्ता आगामी माह तक बिजली के बिलों को भुगतान नहीं करते तो बोर्ड इनके कनेक्शन स्थायी तौर पर काटेगा। उसके बाद नए सिरे से पूरी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही बिजली कनेक्शन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन सौ उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। दो व तीन माह से बिजली बिल जमा न करवाने की सूरत में कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
-बलदेव चंद, एसडीओ बिजली बोर्ड हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed