{"_id":"6683f076105d357a98085c34","slug":"electricity-boards-rs-26-lakh-stuck-with-consumers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130739-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उपभोक्ताओं के पास बिजली बोर्ड के 26 लाख रुपये फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उपभोक्ताओं के पास बिजली बोर्ड के 26 लाख रुपये फंसे
विज्ञापन
बोर्ड ने बिलों की राशि जमा करवाने के लिए 12 तक का दिया समय
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल सुजानपुर के तहत आने वाले सभी अनुभागों में उपभोक्ताओं के पास बिजली बोर्ड के 26 लाख रुपये फंस गए हैं। समय पर बिजली बिलों का भुगतान न होने पर बकाया राशि 26 लाख रुपये तक पहुंच गई है। कई बार अवगत करवाने के बाद भी बिजली बिलों का भुगतान न होने पर अब बिजली बोर्ड ने सख्त रुख अख्तियार किया है। बोर्ड ने बिलों की राशि जमा करवाने के लिए 12 जुलाई तक का समय दिया है। उपभोक्ताओं ने निर्धारित समय पर अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है। समय-समय पर उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के बारे में अवगत करवाया जाता है। समय पर भुगतान न होने पर राशि लाखों में पहुंच गई है। अब बोर्ड ने उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए 12 जुलाई तक का समय दिया है। यदि निर्धारित समय अवधि में राशि का भुगतान नहीं किया गया तो उपभोक्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सहायक अभियंता ई. गोपाल भाटिया ने कहा कि उपभोक्ताओं के पास बोर्ड के 26 लाख रुपये फंसे हुए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि निर्धारित समय अवधि में बिलों का भुगतान करना सुनिश्चित करें, अन्यथा बिना सूचना दिए उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।