फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electrical godown on fire, lakhs burnt to ashes

इलेक्ट्रिकल गोदाम में भड़की आग, लाखों का सामान राख

Sun, 14 May 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 14 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Electrical godown on fire, lakhs burnt to ashes
आग - फोटो : demo pics

मुख्य बाजार हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल शोरूम के दोमंजिला गोदाम में आग लग गई। इससे करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


दमकल कर्मचारियों ने दो दमकल वाहनों की मदद से करीब साढ़े तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गांधी चौक हमीरपुर के साथ ही एक इलेक्ट्रिकल शोरूम है। शोरूम की ऊपरी दो मंजिलों पर गोदाम बनाया गया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह गोदाम में सामान की सप्लाई लेकर गाड़ी पहुंची थी। दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे सप्लाई की गाड़ी गोदाम से निकली। इसके 15 मिनट बाद शोरूम के गोदाम में अचानक आग भड़क गई। गोदाम से आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। हालांकि शोरूम का मालिक वहीं था। उन्होंने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच गई और कर्मी आग बुझाने में जुट गए। दो घंटे तक आग पर काबू न होने के कारण दूसरा दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा। दोनों वाहनों की मदद से दमकल कर्मियों ने करीब साढ़े तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया।


अग्निकांड में करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रिकल सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के इंचार्ज संतराम ठाकुर का कहना है कि आग पर काबू पाने में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगा। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed