{"_id":"65b95f73a3edfae2f5009a19","slug":"election-excitement-intensifies-in-los-anurag-fills-enthusiasm-among-workers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-120036-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लोस चुनाव की सरगर्मियां तेज, अनुराग ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लोस चुनाव की सरगर्मियां तेज, अनुराग ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
नादौन पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता
Link Copied
नादौन (हमीरपुर)। नादौन विधानसभा क्षेत्र के मालग सेक्टर की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया की अध्यक्षता में पनसाई में संपन्न हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक से पूर्व यहां पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भाजपा के जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के माध्यम से नादौन विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए हैं। दावा किया कि लोकसभा चुनाव में नादौन विधानसभा क्षेत्र से भारी बहुमत से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को लीड दिलाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी आए हुए प्रत्येक कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाया और आने वाले चुनाव में पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को हर घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने यहां पहुंचे लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनका निवारण किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार पार्टी की छोटी बड़ी बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा की सक्रियता से सियासी सरगर्मियां जिले में बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।