{"_id":"6001d5348ebc3e31b5383775","slug":"election-compain-stopped-hamirpur-hp-news-sml357889633","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार बंद, कल 503 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार बंद, कल 503 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
विज्ञापन
बीडीओ ऑफिस हमीरपुर से मतदान पार्टियां अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होती हुईं।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार बंद हो गया है। चुनाव प्रचार पर रोक के साथ ही जिला प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवश्वेता बनिक ने बताया कि पहले चरण में रविवार को 6 विकास खंडों के 503 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इसके लिए 503 मतदान दलों को शुक्रवार को रवाना कर दिया गया है।
विकास खंड नादौन में 118 मतदान दल, विकास खंड बिझड़ी 106, विकास खंड बमसन 93, विकास खंड भोरंज 85, विकास खंड हमीरपुर 53 और विकास खंड सुजानपुर में 48 मतदान दल रवाना किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के लिए पुलिस के अलावा होमगार्ड जवानों की भी तैनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि तीन चरणों में होने वाले मतदान के दौरान पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के चुनावी नतीजे संबंधित दिन ही मतदान के बाद घोषित किए जाएंगे। जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव नतीजे 22 जनवरी को एक साथ घोषित होंगे।
इन विकास खंडों की इन पंचायतों में कल होगा मतदान
विकास खंड बिझड़ी
17 जनवरी को प्रथम चरण में ग्राम पंचायत बड़सर, लोहडर, झंजियानी, रैली, टिप्पर, पाहलू, कालोहन, समैला, घोडीधवीरी, पथलयार, कड़साई, धबडिय़ाना, घँघोट कलां, ददवीं, कुल्हेडा, जनैहन, सौर, कोहडरा में मतदान होगा।
विज्ञापन
विकास खंड बमसन
17 जनवरी को प्रथम चरण में ग्राम पंचायत खनोली, जंदरु, कक्कड़, उहल, चमनेड, उटपुर, धरोग, समीरपुर, पंजोत, बरोहा, डाढू, बगवारा, बफरी, कंजयाण, अम्मन, केहरवीं, स्वाहल।
विकास खंड भोरंज
17 जनवरी को प्रथम चरण में ग्राम पंचायत जाहू, टिक्कर डिडवीं, मुंडख़र, कक्कड़, मनवीं, आघार, ताल, पांडवी, अमरोह, पपलाह, साहनवीं, महल, पट्टा।
विकास खंड सुजानपुर
17 जनवरी को प्रथम चरण में खैरी, बैरी, रंगड़, डूहक, पटलांदर, टीहरा, पनोह, करोट में मतदान होगा।
विकास खंड नादौन
17 जनवरी को ग्राम पंचायत उटप, गाहली, मैड, हरेटा, गलोड़ खास, फाहल, गौईस, लहड़ा, सरेड़ी, कश्मीर, जसाई, बैहरड़, बढेड़ा, सनाही, मालग, मझेलि, पनियाली, बटराण, जलाड़ी, मंसाई।
विकास खंड हमीरपुर
17 जनवरी को प्रथम चरण में ग्राम पंचायत दरोगन पति कोट, जंगलरोपा, अणू, टिब्बी, नारा, चंगर, रोपा, ललीन, अमरोह।