फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Eight pensioners in the age group of 80 years were honored

Hamirpur (Himachal) News: 80 वर्ष आयु वर्ग के आठ पेंशनरों को किया सम्मानित

Thu, 07 Mar 2024 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई बिझड़ी की मासिक बैठक बुधवार को नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर बिझड़ी में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता खंड प्रधान नरेंद्र सिंह बन्याल ने की। खंड महासचिव तोता राम जंजुआ ने पेंशनरों को खंड इकाई में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा, जिला महासचिव शंभू राम जसवाल, खंड प्रधान नरेंद्र बन्याल, करतार सिंह ढिल्लो, जगन्नाथ धीमान आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन


पेंशनरों ने सरकार की ओर से पेंशन संशोधन की बकाया राशि और महंगाई भत्ता टुकड़ों में जारी करने के निर्देशों पर कड़ा एतराज जताया। प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा ने पेंशनरों की मांगों पर चर्चा में सदस्यों को आश्वासन दिया कि संघ उनकी समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेगा। इस बार संघ का स्थापना दिवस समारोह 29 मार्च को ऊना जिला में मनाया जाएगा। समारोह के आयोजन को लेकर 11 मार्च को जिलास्तर पर बैठक होगी। इस दौरान 80 वर्ष आयु वर्ग के आठ बुजुर्ग पेंशनरों को उनके घर पर जाकर सम्मानित किया गया। बैठक में अजीत सिंह चौधरी, तारा चंद वर्मा, ब्रह्म नंद, मिल्खी राम, राजेंद्र गुलानी, पुरुषोत्तम, अमर नाथ, वेली राम, विचित्र सिंह सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed