फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Education Inspection Wing: Two Deputy Directors on one chair

शिक्षा निरीक्षण विंग: एक कुर्सी पर दो उपनिदेशक

Tue, 22 Feb 2022 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डिप्टी डायरेक्टर हायर एजूकेशन इंस्पेक्शन के एक पद पर हमीरपुर में दो अधिकारियों की नियुक्ति हो गई है। प्रदेश सरकार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुह मझवार बिलासपुर में सेवारत रहे विशंभर दास को डिप्टी डायरेक्टर हायर एजूकेशन इंस्पेक्शन विंग के पद पर हमीरपुर में नियुक्ति प्रदान की है। जबकि, इस पद पर वर्तमान में जगदीश कौशल सेवारत हैं। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव डॉ. रजनीश ने 17 फरवरी 2022 को विशंभर दास के हमीरपुर डिप्टी डायरेक्टर हायर इंस्पेक्शन के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि मंगलवार को जब विशंभर दास ज्वाइनिंग देने हमीरपुर पहुंचे तो वहां पर पहले से ही कुर्सी पर जगदीश कौशल बैठे हुए थे। विशंभर दास ने यहां स्टाफ से उपस्थिति रजिस्टर और ऑर्डर बुक मांगा, लेकिन यह दोनों कार्यालय दस्तावेज यहां सेवाएं दे रहे डिप्टी डायरेक्टर हायर इंस्पेक्शन जगदीश कौशल के पास हैं। सूत्रों के मुताबिक नए उपनिदेशक विशंभर दास ने कार्यालय के एक कोने में कुर्सी लगा ली और नया अटेंडेंस रजिस्टर और ऑर्डर बुक भी रख लिया। एक ही कुर्सी पर दो अधिकारियों की नियुक्ति से संबंधित निरीक्षण विंग में तैनात अधीनस्थ कर्मचारी भी परेशान हैं कि वह किस अधिकारी के आदेशों का पालन करें। बता दें कि वर्तमान भाजपा सरकार के साढ़े 4 सालों के कार्यकाल में शिक्षा अधिकारी जगदीश कौशल का 7 बार ट्रांसफर हो चुका है। कांग्रेस सरकार के समय जगदीश कौशल जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गोना करौर नादौन में प्रधानाचार्य के पद पर सेवारत थे, लेकिन सत्ता बदलते ही उन्हें यहां से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलेटी शिमला ट्रांसफर कर दिया गया। कुछ दिनों के बाद खलेटी स्कूल से उनका ट्रांसफर जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान लाहौल-स्पीति कर दिया गया। अभी यहां कुछ दिन ही टिके थे कि फिर से जगदीश कौशल के ट्रांसफर आर्डर खलेटी स्कूल के लिए कर दिए गए। एक बार फिर से खलेटी से लाहौल स्पीति और बाद में लाहौल स्पीति से जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर के लिए उनका ट्रांसफर हुआ। यह उनका अंतिम ट्रांसफर नहीं था।
विज्ञापन

डाइट हमीरपुर में ज्वाइन करते हैं, उनका फिर से ट्रांसफर डिप्टी डायरेक्टर हायर एजूकेशन इंस्पेक्शन के पद पर हमीरपुर के लिए किया गया। अभी बीते वर्ष ही जिला कांगड़ा की एक महिला शिक्षा अधिकारी का ट्रांसफर भी हमीरपुर के डिप्टी डायरेक्टर हायर एजूकेशन इंस्पेक्शन विंग के लिए किया गया था। बाद में महिला ने किसी दूसरी जगह अपना एडजस्टमेंट करवा लिया। अब फिर से जगदीश कौशल की कुर्सी खतरे में है। क्योंकि सरकार ने बिलासपुर स्कूल में सेवारत विशंभर दास के ऑर्डर डिप्टी डायरेक्टर हायर एजूकेशन इंस्पेक्शन हमीरपुर के पद पर किए हैं। देखना दिलचस्प रहेगा कि एक ही कुर्सी पर दो अधिकारी कितने दिनों तक सेवाएं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed