{"_id":"5f5fb2828ebc3efbb74e3fd6","slug":"education-hamirpur-hp-news-sml34510483","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने जिले में 76 बच्चों की छुड़वाई पढ़ाई, विभाग से टूटा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने जिले में 76 बच्चों की छुड़वाई पढ़ाई, विभाग से टूटा संपर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कोरोना महामारी जहां हर क्षेत्र में कहर बरपा रही है, वहीं जिले में पढ़ रहे 76 बच्चों की पढ़ाई भी छुड़वा दी है। इन बच्चों में अधिकतर प्रवासी विद्यार्थी शामिल हैं। यह सभी छात्र लॉकडाउन और कोरोना के डर से अपने-अपने राज्य लौट गए हैं। साधनों के अभाव में शिक्षा विभाग इनसे संपर्क नहीं कर पाया है। जिला के विभिन्न शिक्षा खंडों के तहत आने वाले स्कूलों में दाखिला लेने वाले ऐसे बच्चों की पढ़ाई कोरोना के कारण अब छूट गई है। स्कूलों से इनका संपर्क नहीं रहा है।
बता दें कि जिले में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक कुल 17,938 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें से 76 बच्चे अब शिक्षा से वंचित हो गए हैं। 102 छात्र दूरदर्शन के माध्यम से शिक्षा ले रहे हैं। इसके अलावा 17,725 छात्र ऑनलाइन शिक्षा और शेष छात्रों को शिक्षा विभाग घर-घर नोट्स पहुंचा रहा है। कोरोना के कारण जो छात्र अपने राज्य गए हैं, उनसे न तो शिक्षा विभाग संपर्क कर पाया है और न ही छात्रों ने स्कूलों में संपर्क किया है। ऐसे में ये छात्र पढ़ाई छोड़ देेंगे या फिर अगले साल फिर से दाखिला लेंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि 76 बच्चों के साथ कोई संपर्क नहीं है। न ही ये ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़े हैं और न ही ऑफलाइन इनसे संपर्क हुआ है। ऐसे में ये विद्यार्थी विभाग द्वारा कोरोना की घड़ी में दी जा रही शिक्षा से वंचित हैं।