{"_id":"5e6fbea48ebc3ea7bb04491a","slug":"education-hamirpur-hp-news-sml3277379117","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी होने के बावजूद कॉलेज पहुंच गए छात्र, अध्यापकों ने घर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी होने के बावजूद कॉलेज पहुंच गए छात्र, अध्यापकों ने घर भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कोरोना वायरस के चलते छुट्टियां होने के बावजूद सोमवार को करीब 300 छात्र-छात्राएं हमीरपुर कॉलेज पहुंच गए। इन्हें अध्यापकों ने वापस घर भेज दिया। गेट पर काफी देर भीड़ लगी रही। कॉलेज में इन दिनों प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं। इनके लिए भी विद्यार्थी आ रहे हैं।
छात्रों को एहतियातन तौर पर कॉलेज प्रबंधन ने हाथ धोने और सैनेटाइजर का प्रबंध किया है। छात्र साबुन से हाथ धोने के बाद ही प्रैक्टिकल में बैठ रहे हैं। बिना हाथ धोए या सैनेटाइजर का प्रयोग किए बिना छात्रों को प्रैक्टिकल में नहीं जाने दिया जा रहा है।
सोमवार को कॉलेज में कुछ छात्र प्रैक्टिकल फाइलें जमा करवाने पहुंचेे। जिन छात्रों ने पूर्व में फाइलें जमा नहीं करवाई हैं या किसी कारणवश फाइलें जमा करवाने से वंचित रह गए हैं, वे कॉलेज पहुंच रहे हैं। ऐसे छात्रों को कॉलेज प्रबंधन ने प्रैक्टिकल वाले दिन ही फाइलें जमा करवाने को कहा है। इसके लिए संबंधित अध्यापकों को भी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा कॉलेज में छठे सेमेस्टर के लिए 25 मार्च से आयोजित होने वाली मिड टर्म परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। अगर हालात सही हो जाते हैं तो एक अप्रैल को परीक्षा का शेड्यूल जारी होगा। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल का कहना है कि सोमवार को प्रैक्टिकल देने वाले छात्र कॉलेज आए थे। जो छात्र बिना कारण कॉलेज आए हैं उन्हें घर भेज दिया गया है। प्रैक्टिकल परीक्षा में जाने से पहले छात्रों को हाथ धोने को कहा गया है। मिड टर्म परीक्षा एक अप्रैल तक स्थगित की गई है। प्राचार्य ने अभिभावकों से आह्वान किया है कि 31 मार्च तक बच्चों को कॉलेज न भेजें। केवल प्रैक्टिकल के लिए ही छात्र कॉलेज आएं।