{"_id":"62c9c87ebe26f67b984cbf82","slug":"education-department-extended-the-date-of-admission-in-government-schools-hamirpur-hp-news-sml414733085","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में बढ़ाई प्रवेश की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में बढ़ाई प्रवेश की तिथि
विज्ञापन
हमीरपुर। छठी से जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थी अब 31 जुलाई तक स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे। शिक्षा विभाग ने दाखिले की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। इस दौरान जो विद्यार्थी बीते दिनों स्कूल में दाखिला नहीं ले पाए हैं, वे दाखिला ले सकेंगे।
हालांकि पूर्व में शिक्षा विभाग की ओर से छठी से बारहवीं कक्षा के दाखिले की तिथि 27 जून रखी गई थी। अब इसे बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दिया है, ताकि किसी कारण दाखिला न ले पाने वाले विद्यार्थियों को दाखिला मिल सके और सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जा सके। इस दौरान दाखिला लेने वाले वाले विद्यार्थियों को पूर्व की भांति निर्धारित दाखिला फीस के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा।
दाखिला तिथि बढ़ाने पर भी किसी भी विद्यार्थी से विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा।
तिथि बढ़ाने से पूर्व में दाखिला न ले पाने वाले जिला हमीरपुर के कई प्रवासी विद्यार्थियों को लाभ होगा। शिक्षा विभाग की ओर से जिले भर के स्कूल प्रमुखों को देरी से दाखिले लेेने वाले विद्यार्थियों को आधारभूत शिक्षा प्रदान करने, समूह पढ़ाई करवाने, उचित खेलकूद गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थी तनाव मुक्त होकर शिक्षा ग्रहण कर सके।
विज्ञापन
इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा का कहना है कि स्कूलों में छठी से बारहवीं कक्षाओं के दाखिले की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है, ताकि जो विद्यार्थी बीते माह स्कूलों में दाखिला नहीं ले पाए हैं, वे दाखिला लेकर सुचारू रूप से पढ़ाई से जुड़ सकें।