{"_id":"68e418bee7bc8da4e303746b","slug":"educate-students-about-the-ill-effects-of-drug-abuse-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1011-169142-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया
Tue, 07 Oct 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी में एनएसएस शिविर के चौथे दिन विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं नशे के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति के रूप में थाना प्रभारी गुरबख्श ने शिरकत की।
उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति तथा साइबर क्राइम पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। थाना प्रभारी गुरबख्श ने नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि सावधानी ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।
उन्होंने साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाओं के उदाहरण देकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने थाना प्रभारी बड़सर गुरबख्श का स्वागत किया। एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी अश्वनी कुमार, सीमा भारद्वाज और व्याख्याता सुरेश कुमार ने भी अपने विचार रखे। संवाद