फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   E team stood first in quiz competition with 65 marks

प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में टीम ई 65 अंक के साथ अव्वल

Tue, 11 Oct 2022 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
E team stood first in quiz competition with 65 marks
बाल स्कूल नादौन में आयेजित फिलेटली वर्कशॉप के उपरांत छात्र अध्यापकों के साथ। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डाक मंडल हमीरपुर के अधीन हमीरपुर पश्चिम उपमंडल में राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत मंगलवार को राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में एक दिवसीय फिलेटली वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के 150 छात्र एवं अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान निरीक्षक डाक हमीरपुर पश्चिम उपमंडल रजनीश कुमार ने फिलेटली के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी और छात्रों को फिलेटली से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं विशेष कर सुकन्या समृद्धि योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में और विभिन्न तरह की डाक टिकटों, ढाई आखर प्रतियोगिता, स्टैंप डिजाइन कंपीटीशन के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया ये दोनों प्रतियोगिताएं 31 अक्तूबर तक सभी वर्गों के लिए ओपन हैं। फिलेटली दिवस के अवसर पर विभाजन-विभीषिका दिवस के ऊपर भी विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसमें सभी को इसके प्रभावों को समझने का मौका मिला। फिलेटली दिवस के उपलक्ष्य में हमीरपुर पश्चिम उपमंडल में 75 से अधिक माई स्टैंप और 85 से अधिक फिलेटली खाते खुले। वर्कशॉप के दौरान भी छात्रों ने ढाई आखर प्रतियोगिता में भाग लिया और अपना पत्र चीफ पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश परिमंडल शिमला 171009 के नाम भेज कर इसमें भाग लिया। इस अवसर छात्रों में फिलेटली के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से फिलेटली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की पांच टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टीम ई ने 65 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक, टीम डी ने 55 अंक प्राप्त कर दूसरा, रजत पदक, टीम ए ने 50 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। इस अवसर पर इनाम जितने वाले सभी विजेताओं को स्कूल के प्रधानाचार्य सुदेश जमवाल, निरीक्षक डाक हमीरपुर पश्चिम उपमंडल ने बधाई दी और सभी छात्रों को सम्मानित किया। सभी विजेताओं को बधाई देते हुए प्रवर अधीक्षक डाकघर हमीरपुर मंडल नरेंद्र कुमार ने लोगो से अपील की डाक सप्ताह में अधिक से अधिक लोग अपने नजदीकी डाकघरों में पहुंचे और डाक विभाग की लोक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले। इस दौरान सतीश कुमार, सुशील पठानिया, अविनाश ठाकुर, मनीष ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed