फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   dumal respect corona warior

कोरोना योद्धाओं के हौसले, सेवाभाव और कर्त्तव्यनिष्ठा को नमन : धूमल

Wed, 13 May 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने नोवल कोविड-19 महामारी की वैश्विक आपदा के संकटकाल में श्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए डॉ. राधा कृष्णन सर्वपल्ली मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कोरोना योद्धाओं के हौसले, सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हैं। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत प्राइमरी कोविड आईसोलेशन सेंटर का संचालन हमीरपुर हॉस्पिटल और सेकेंडरी कोविड आईसोलेशन सेंटर का संचालन भोटा के राधास्वामी चैरिटेबल हॉस्पिटल में किया जा रहा है। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल चौहान और मेडिकल कॉलेज की समस्त टीम के सहयोग व प्रेरणा से कोरोना वीरों ने श्रेष्ठता से कर्तव्य निभाया है। कोरोना वीरों ने कोविड हॉस्पिटल हमीरपुर के नोडल अधिकारी डॉ अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में ईमानदारी व गंभीरता से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। अब तक 106 कोरोना योद्धाओं ने कोरोना मरीजों के उपचार के लिए अपनी सेवाएं दी हैं। अभी तक 6 कोरोना मरीज कोविड हॉस्पिटल हमीरपुर से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं व चार कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है। 11 अप्रैल को आरसीएच भोटा में कोरोना के मरीज पहुंचने से अब तक अलग-अलग पांच ग्रुपों में 20 डॉक्टर, 30 स्टाफ नर्स, 6 वार्ड ब्वॉय, 20 सिक्योरिटी गार्ड, 17 सफाई कर्मचारी और 13 सहयोगी कर्मचारी शामिल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि मेडिकल कॉलेज के कोरोना वीरों की भूमिका कोरोना महामारी की जंग में हमीरपुर जिला को जीता कर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed