फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Soldier Sumer Singh cremated with state honors

मूसलाधार बारिश से अमरोह में स्लेटपोश मकान जमीदोंज

Sun, 31 Jul 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Soldier Sumer Singh cremated with state honors
अमरोह में जमींदोज हुआ स्लेटपोश मकान। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में रविवार को मूसलाधार बारिश से उपमंडल भोरंज के अमरोह गांव में एक स्लेटपोश रिहायशी मकान जमींदोज हो गया। दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों को पशुओं के लिए चारा लाना आफत बन गया है। उधर, जिला मुख्यालय में नादौन चौक के पास बने सीवरेज चैंबर फिर ओवरफ्लो होकर बहना शुरू हो गए। विभागीय कर्मचारी यहां दिन के समय मरम्मत कार्य में लगे रहे।
विज्ञापन

उपमंडल भोरंज के अमरोह गांव में मुनी लाल पुत्र अर्जन सिंह का दोमंजिला स्लेटपोश मकान रविवार सुबह 6:00 बजे जमींदोज हो गया। इससे पीड़ित परिवार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, बारिश के दौरान चली हवा से कई क्षेत्रों में मक्की की फसल भी खेतों में बिछ गई। एसडीएम भोरंज स्वाति डोगरा ने कहा कि विभाग को नुकसान का आकलन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed