फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Due to road construction, the distance from Balduhak to Chaudu will be reduced by five and a half kilometers.

Hamirpur (Himachal) News: सड़क निर्माण से बलडूहक से चौडू की दूरी साढ़े पांच किमी घटेगी

Mon, 01 Apr 2024 03:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
दस मिनट में हो जाएगा सफर, पहले आठ किलोमीटर तय करनी पड़ती थी दूरी
विज्ञापन

कुटिया से चौडू वाया कोहाल बटाल सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू
30 लाख रुपये की लागत से एक किमी सड़क का होगा सौंदर्यीकरण कार्य
पंकज राणा
रंगस (हमीरपुर)। स्वामी देवानंद कुटिया से चौडू वाया कोहाल और बटाल सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू हो गया है। सड़क का निर्माण होने से बलडूहक से चौडू की दूरी महज ढाई किलोमीटर रह जाएगी। इसे पांच से 10 मिनट में आसानी से किसी भी तरह के वाहन के माध्यम से तय किया जा सकेगा। पहले सड़क न होने से लोगों को बलडूहक से चौडू जाने के लिए वाया जीहण जाना पड़ता था। तब करीब आठ किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से तय करनी पड़ती थी। उसमें समय भी ज्यादा लगता था और सफर भी लंबा होता था। अब सड़क का निर्माण होने से कम दूरी रह जाएगी। वहीं, वाहनों के लिए भी नई सड़क काफी सुविधाजनक होगी।

स्थानीय लोगों राजेंद्र परमार, महेंद्र सिंह व जय चंद, रामलाल, प्रोमिला आदि ने सड़क निर्माण कार्य के लिए सरकार व विभाग का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से सड़क निर्माण कराने की मांग कर रहे थे ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। लोगों की मांग पर विभाग ने निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार ने कहा कि ढाई किलोमीटर लंबी कुटिया से चौडू सड़क में अभी फिलहाल एक किलोमीटर दूरी की सड़क को पक्का करके लोगों को समर्पित किया जाएगा। बाकी सड़क को दूसरे चरण में अति शीघ्र पक्का कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग ने 30 लाख रुपये का टेंडर अवार्ड करके टारिंग का कार्य शुरू करवा दिया है। जबकि कुटिया से चौडू तक कच्ची सड़क का निर्माण कर दिया गया है और उसमें वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। टारिंग से पहले भी विभाग की ओर से 65 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। सड़क की कटिंग, पुलियों और डंगों के निर्माण के अतिरिक्त अन्य कार्यों को करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed