{"_id":"62bb4748ee3d7108ab7efa83","slug":"due-to-heavy-rain-water-entered-the-houses-and-shops-in-ward-number-eight-of-the-city-council-hamirpur-hp-news-sml4135796200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ में घरों-दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ में घरों-दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन
हमीरपुर शहर में निकासी नालियां अवरुद्ध होने से साथ लगते घरों में घुसे बारिश के पानी से हुए नुकसान
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में मंगलवार सुबह भारी बारिश से नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ में नुकसान हुआ है। नादौन चौक पर यहां निकासी नालियां अवरुद्ध होने से दुकानों और लोगों के मकानों के भीतर बारिश का पानी घुस गया। संजीव कपिल के साइबर कैफे में पानी घुसने से भीतर रखा सामान खराब हो गया। दुकान के भीतर करीब एक फीट तक पानी भर गया। इससे भीतर रखीं प्लास्टिक की कुर्सियां और टेबल पानी में तैरते नजर आए। वहीं, इसी वार्ड के विक्रांत ठाकुर, अजय ठाकुर और जीसी जसवाल के मकानों मेें पानी घुस गया।
इन घरों को भी बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। दिनभर लोग अपने घरों से गंदे पानी को बाहर निकालने और साफ-सफाई में लगे रहे। वहीं, हमीरपुर स्थित शहीद मृदुल चौक से अणु कलां की तरफ जाने वाले मार्ग भी नाले में तबदील हो गया। बारिश थमने के बाद वार्ड नंबर दो की पार्किंग के समीप यह मार्ग दलदल में तबदील हो गया। इससे इस मार्ग पर दोपहिया वाहन चालक स्किड हुए। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों को खासी परेशानी हुई। सड़क पर जमे कीचड़ से कई राहगीरों के कपड़े तक खराब हुए। दरअसल बीती 3 जून को उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक की अध्यक्षता में बरसात के मौसम से पहले तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई थी। इसमें लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, बिजली बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों को विशेष दिशा-निर्देश दिए थे। लेकिन, मंगलवार को हुई बारिश ने इस बैठक के बाद तैयारियों की सारी पोल खोल दी। उधर, नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ के पार्षद विनय कुमार और प्रभावित परिवारों के सदस्य मंगलवार को इस मामले में उपायुक्त हमीरपुर से मिले और समस्या के समाधान की गुजारिश की। पार्षद विनय कुमार ने बताया कि विक्रांत ठाकुर, अजय ठाकुर, जीसी जसवाल के मकान और संजीव कपिल की दुकान में बारिश का पानी घुसने से नुकसान हुआ है। उपायुक्त ने उचित समाधान का आश्वासन दिया है।
कार पर गिरी लोहे की सीढ़ी
नादौन चौक पर फुटपाथ का कार्य चलने के कारण स्थानीय दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। दुकान के भीतर प्रवेश करने में लोगों को परेशानी हो रही है। जेसीबी से खोदी जा रही निकासी नाली के दौरान एक लोहे की सीढ़ी सड़क से गुजर रही कार पर गिर गई। इससे कार को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, कार के भीतर सभी लोग सुरक्षित हैं। जेसीबी ऑपरेटर और कार चालक के बीच काफी देर तक बहस हुई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। दुकानदारों ने फुटपाथ के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने की गुजारिश की है, ताकि उनकी रोजी-रोटी प्रभावित न हो और दुकानों को बरसात के पानी से नुकसान न हो।