फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   due to corona hamirpur lab closed

आईएचबीटी पालमपुर भेजे जाएंगे हमीरपुर के आरटीपीसीआर सैंपल

Thu, 12 Nov 2020 07:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
due to corona hamirpur lab closed
due to corona hamirpur lab closed
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की आरटीपीसीआर लैब बंद होने के कारण अब सैंपल आईएचबीटी पालमपुर भेजे जा रहे हैं। हमीरपुर लैब के कर्मचारी पॉजिटिव आने के बाद इस लैब को फिलहाल बंद कर दिया गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग नहीं रोकी है। इसे पूर्व की तरह ही जारी रखा है। इन सैंपलों को हमीरपुर लैब के सुचारु होने तक पालमपुर भेजा जाएगा। आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के लिए कुछ दिन अब थोड़ा इंतजार भी लोगों को करना पड़ सकता है। हमीरपुर में जो सैंपल समय पर जांच में लग जाते थे, उनके लिए अब पालमपुर पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। ऐसे में कुछ देर रिपोर्ट में भी हो सकती है। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि जब तक हमीरपुर स्थित लैब सुचारु नहीं होती है, तब तक सैंपल पालमपुर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed