फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   due to bad road voters arrived on tractor in nadaun

मतदान केंद्र तक रास्ता खराब होने के कारण ट्रैक्टर करके पहुंचे मतदाता

Tue, 19 Jan 2021 07:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
due to bad road voters arrived on tractor  in nadaun
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हथोल में मतदान करने के लिए ट्रैक्टर पर जाते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। हथोल पंचायत में बनाए संयुक्त बूथ तक सड़क न होने के कारण वृद्धों को ट्रैक्टर ट्राली में बूथ तक लाया गया। हथोल स्कूल में पंचायत के 5 वार्डों के लिए संयुक्त मतदान केंद्र बनाया गया था। संपर्क मार्ग से लेकर करीब 200 मीटर दूर स्थित केंद्र तक रास्ता न होने के कारण वृद्ध और बीमार लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचाना कठिन हो गया। स्थानीय निवासी विनोद, राजेश, रमेश, अशोक, हुक्कमी देवी, शकुंतला देवी, चिंती देवी, मुख्यतार, पवन ने कहा कि स्कूल तक जो रास्ता है वह इतनी जर्जर हालत में है कि वहां तक पैदल पहुंचना ही कठिन है। ऐसे में लोगों ने मंगलवार को अपने स्तर पर ही एक ट्रैक्टर ट्राली की व्यवस्था की और वृद्ध लोगों को मुख्य संपर्क मार्ग से मतदान केंद्र तक पहुंचाया।
विज्ञापन

उचित रास्ता न होने के कारण लोगों ने इस समस्या पर भारी रोष जताया। लोगों सरकार से मांग की कि स्कूल तक उचित रास्ते की व्यवस्था की जाए। हथोल पंचायत में कुल 1590 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाता 806 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 784 है। लोगों ने रोष प्रकट किया कि स्कूल तक रास्ता ठीक न होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। बीडीओ अपराजिता चंदेल ने कहा कि शीघ्र ही रास्ते की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed