फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Driver dies after tractor overturns

Hamirpur (Himachal) News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Thu, 25 Apr 2024 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
भूंपल और दंगड़ी गांव के बीच रात के समय हुआ हादसा
विज्ञापन

दोनों टांगे ट्रैक्टर के बड़े टायर के नीचे दब गईं थीं
सहायता के लिए पुकारता रहा, रात के समय किसी को भी सुनाई नहीं दी आवाज, उपचार के दौरान मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत हमीरपुर एनएच पर भूंपल और दंगड़ी गांव के बीच सत्संग घर के पास एक ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान संदीप कुमार (37) पुत्र रमेश चंद गांव घरठूं के तौर पर हुई है। सत्संग घर के निकट जब संदीप कुमार अपना ट्रैक्टर चला कर ला रहा था तो एक मोड़ पर वह नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर समेत नीचे खाई में गिर गया। उसकी दोनों टांगे ट्रैक्टर के बड़े टायर के नीचे दब गईं। देर रात हुई इस दुर्घटना के बाद वह सुबह तक सहायता के लिए पुकारता रहा लेकिन रात के समय किसी को भी उसकी आवाज सुनाई नहीं दी।



वीरवार सुबह वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब उसके कराहने की आवाज सुनी तो देखा कि युवक ट्रैक्टर के नीचे दबा हुआ है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नादौन पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से युवक को बाहर निकाला और उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने कहा कि सुबह करीब सात बजे जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को लोगों के सहयोग से बाहर निकाला और हमीरपुर अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed