{"_id":"65b95dbdd7f8baa2f7096014","slug":"drinking-water-supply-stalled-in-sakroh-panchayat-for-a-week-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-120051-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सकरोह पंचायत में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सकरोह पंचायत में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरोह बाड़ा बडोह गांव में पेयजल संकट गहराया है। सर्दी के मौसम में भी लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। गांव में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति के लिए अपनी जेब खर्च करके पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
ग्रामीणों विजय कुमार, अजय, प्रदीप, हैप्पी, विधि चंद, तारो देवी, पुरुषोत्तम चंद, बलवीर सिंह, जीत राम आदि ने कहा कि पूर्व में 99 गांव पेयजल योजना की मुख्य पेयजल पाइपलाइन टूटी हुई थी लेकिन अब तो पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत भी हो गई है, लेकिन गांव तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे उन्हें काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। पेयजल आपूर्ति न होने से सर्दी के मौसम में भी क्षेत्र के करीब 150 परिवार प्यासे हैं। पूर्व में उनके गांवों में तीसरे दिन पानी छोड़ा जाता है लेकिन पानी नलों तक नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में लोगों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द ही नियमित पेयजल आपूर्ति को बहाल किया जाए। इस बारे में जल शक्ति विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता डीआर चौहान ने कहा कि समस्या के बारे में जानकारी है। अगर क्षेत्र में पानी की समस्या है तो उसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। 99 गांव पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन के टूटने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है।

मृतक छात्र आलेख।

मृतक छात्र आलेख।
विज्ञापन