{"_id":"64b18b151690fee0000eec56","slug":"drinking-water-supply-expected-to-be-restored-in-hamirpur-city-today-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-3254-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर शहर में आज पेयजल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर शहर में आज पेयजल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद
Fri, 14 Jul 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में पिछले सात दिन से पेयजल संकट बना हुआ है। शहर के नलों में पानी की एक बूंद नहीं टपकी। पेयजल को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। वहीं, सूर्यदेव ने भी पिछले चार दिन लगातार आसमान से खूब आग बरसाई। शुक्रवार को भी जिलेभर में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग पसीने से तरबतर नजर आए लेकिन शहर में लोगों को जलशक्ति विभाग पीने का पानी मुहैया नहीं करवा पाया। हालांकि, जलशक्ति विभाग ने दावा किया है कि शनिवार से हमीरपुर शहर में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
पिछले सात दिनों से पेयजल संकट के कारण शहर के 11 वार्डों के करीब 35 हजार लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। यहां तक होटल, रेस्तरां और ढाबा संचालकों ने दो से ढाई हजार रुपये खर्च कर टैंकरों से काम चलाया लेकिन शहरवासियों को टैंकरों से पानी उपलब्ध भी नहीं हो पाया। व्यापार मंडल के प्रधान अनिल सोनी, उपप्रधान अश्वनी जगोता, प्रेस सचिव सुमित ठाकुर, सदस्य राजेंद्र सोनी, शहरवासियों अशोक कुमार, प्रदीप सिंह, सुरेश शर्मा और विनोद ने बताया कि टैंकर संचालकों से जब पानी की मांग की गई तो उन्होंने बताया कि टैंकर में 3000 लीटर क्षमता है और वह इससे कम लीटर पानी नहीं उपलब्ध करवा सकते। जबकि अधिकतर रिहायशी मकानों में एक हजार लीटर की ही टंकियां रखी हुई हैं। ज्यादा पानी का भंडारण कहां करें, इसकी समस्या रही। लोगों का कहना है कि हमीरपुर जिले में तो कुल्लू-मनाली और मंडी जिले की तरह बाढ़ भी नहीं आई। पिछले चार दिन मौसम भी साफ रहा। इसके बावजूद जलशक्ति विभाग पेयजल उपलब्ध करवाने में नाकाम रहा। पीने के पानी के अलावा रसोई में खाना बनाने, शौचालय व अन्य रोजमर्रा के कार्यों के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। जल जीवन मिशन के तहत हर घर को पानी मुहैया करवाने के जलशक्ति विभाग हमीरपुर के दावों की एक ही बरसात में हवा निकल गई।
सुजानपुर के पलाही से शहर में पेयजल की आपूर्ति होती है। ब्यास नदी में गाद आने और कई जगह भूस्खलन से पाइपें क्षतिग्रस्त होने से पेयजल की समस्या रही है लेकिन शुक्रवार को पेयजल पाइपों को ठीक करने का कार्य पूरा कर लिया गया। अब शनिवार से शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति होगी। लोगों को टैंकरों से भी पानी उपलब्ध करवाया गया।
विज्ञापन
-ई. राजीव सहगल, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग हमीरपुर।
नप अध्यक्ष ने बुझाई शहरवासियों की प्यास
नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने व्यक्तिगत तौर पर पानी के टैंकर मंगवाकर शहर में लोगों के लिए पानी उपलब्ध करवाया। इसी तरह वार्ड नंबर छह में सुदेश आनंद ने भी टैंकरों से पानी उपलब्ध करवाया लेकिन जिन घरों के लिए वाहन योग्य सड़कें नहीं हैं, वहां काफी दिक्कतें पेश आईं।