{"_id":"67801d205d1ba8a7660f5426","slug":"drinking-water-shortage-in-primary-school-bari-for-four-months-students-and-teachers-in-distress-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-145491-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूल बारी में चार महीने से \nपेयजल किल्लत, विद्यार्थी-शिक्षक बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूल बारी में चार महीने से पेयजल किल्लत, विद्यार्थी-शिक्षक बेहाल
Fri, 10 Jan 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी(हमीरपुर)। बमसन तहसील मुख्यालय के साथ लगते राजकीय प्राथमिक पाठशाला बारी में चार महीने से पेयजल किल्लत बनी हुई हैं। हालात ऐसे हैं कि विद्यार्थी खातरी का पानी उबालकर पीने को मजबूर हैं, लेकिन अब खातरियों का पानी समाप्त होने से स्कूल में विद्यार्थियों और अध्यापकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
स्कूल के साथ निर्माणाधीन एनएच तीन के निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से स्कूल के लिए बिछाई गई पाइपलाइन टूट गई थी, लेकिन दोबारा अभी तक पाइपलाइन नहीं लग पाई हैं। ऐसे में पेयजल समस्या के चलते विद्यार्थियों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल के पूर्व मुख्य शिक्षक अशोक शर्मा, ग्रामीणों में देशराज, बलवंत सिंह, भूमि राज, जय राज, हंसराज, जसवंत सिंह, पुरुषोत्तम, हेमराज, सुनील चौहान आदि ने कहा कि अब पानी न होने से विद्यार्थियों को शौचालय जाने की तक मुश्किल पैदा हो गई है।
विज्ञापन
स्कूल में कार्यरत जेबीटी अध्यापक ज्योति ने कहा कि पिछले चार महीने से स्कूल में पानी न मिलने से कई दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। स्कूल में मिड-डे मील तक पकाने के लिए पानी नहीं है।
उन्होंने कहा कि समस्या संबंधी कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
गाैर हो कि स्कूल में समाजसेवी दिवंगत बीरबल दास ने पाइपलाइन बिछवाई थी, लेकिन अब पाइप टूटने से परेशान होना पड़ रहा है।