फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water quality will now be visible at every moment.

Hamirpur (Himachal) News: अब हर पल दिखेगी पेयजल की गुणवत्ता

Tue, 15 Sep 2026 11:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
Drinking water quality will now be visible at every moment.
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार शाम को बस स्टैंड के पास अत्याधुनिक
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में अब पेयजल की गुणवत्ता की हर पल निगरानी की जा सकेगी। जल शक्ति विभाग ने करीब 18 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक रियल टाइम मॉनिटरिंग निगरानी प्रणाली स्थापित की है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार शाम बस स्टैंड के पास इस प्रणाली और प्याऊ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि जल शक्ति विभाग के मानकों के अनुसार पेयजल की गुणवत्ता की जानकारी एलईडी स्क्रीन पर लगातार प्रदर्शित होती रहेगी। इससे लोगों को पानी की गुणवत्ता की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार की बिजली और पेयजल लाइनों को भूमिगत करने के लिए मुख्यमंत्री ने शिमला की तर्ज पर अंडरग्राउंड डक्ट निर्माण के लिए 45 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसकी 15 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा चौक से मुख्य बाजार और भोटा चौक तक तथा पेट्रोल पंप से बस स्टैंड और भोटा चौक तक करीब पांच फुट चौड़ा और पांच फुट गहरा अंडरग्राउंड डक्ट बनाया जाएगा। इससे शहर को बिजली के तारों के जाल, खंभों और जगह-जगह से गुजर रहीं पाइपलाइनों से निजात मिलेगी।
बस स्टैंड के पुराने खोखाधारकों का पुनर्वास सुनिश्चित करने की बात भी कही गई। नगर निगम के अधिकारियों को रानी झांसी पार्क के पास उपयुक्त स्थान पर शौचालय बनाने और नालियों की उचित निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी न हो।

इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता रोहित दुबे, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के अन्य पदाधिकारी और जल शक्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed