{"_id":"623a187e863ef015950a1d73","slug":"drinking-water-echoed-in-zip-meeting-hamirpur-hp-news-sml403331775","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में पेयजल, सड़क और बस सेवाओं के मुद्दे गूंजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में पेयजल, सड़क और बस सेवाओं के मुद्दे गूंजे
विज्ञापन
जिला परिषद हमीरपुर की बैठक में उपस्थित जिप सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को अध्यक्ष बबली देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपाध्यक्ष जिला परिषद नरेश कुमार दर्जी, जिला परिषद सदस्यों के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में एडीएम जितेंद्र सांजटा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला परिषद सदस्यों की ओर से विभिन्न विकासात्मक मुद्दे उठाए गए। इनमें सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, पेड़ों को काटने, डंगे-पुलियां बनाने, बस सुविधा प्रदान करने, विद्युत, शिक्षा इत्यादि पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों की ओर से विभिन्न मुद्दों पर विभाग की ओर से की गई कार्रवाई से सदस्यों को अवगत करवाया।
एडीएम जितेंद्र सांजटा ने कहा कि बैठक में सदस्यों की ओर से उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें कुछ मुद्दे विभागों की ओर से हल कर दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी जिला परिषद सदस्यों की ओर से उठाए गए प्रश्नों पर संबंधित अधिकारी शीघ्र उचित कार्रवाई करें, ताकि संबंधित क्षेत्रों की जनता लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि बैठक में जो नए मुद्दे आए हैं उन मुद्दों पर भी अधिकारी तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि लोगों के कल्याण के लिए प्रदेश, केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए आगामी जिला परिषद की बैठक में दो-दो विभागों की ओर से संबंधित विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना भी सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोग कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें । वहीं, उपाध्यक्ष नरेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के समक्ष हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं और जिला खनि विभाग के समक्ष अवैध खनन के मुद्दे को उठाकर इस पर उचित कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
पहली कक्षा से लेकर स्नातक सभी वर्गों के लिए निशुल्क शिक्षा का हो प्रावधान
समीरपुर से जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने कहा कि समाज को बांटने का प्रयास नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कक्षा एक से लेकर स्नातक तक सभी वर्गों के लिए निशुल्क शिक्षा का प्रावधान होना चाहिए, ताकि योग्यता के आधार पर प्रत्येक वर्ग का बच्चा आगे बढ़ सके। अगर ऐसा होता है तो किसी भी आयोग के गठन की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई 200 को शहीद हुए भारतीय सेना के सैनिक कृष्ण कुमार के नाम पर राजकीय उच्च पाठशाला बराड़ा का नामकरण होना था, जो अभी तक नहीं हुआ। इस पर शिक्षा उपनिदेशक ने पंद्रह दिन के भीतर इस मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पवन ने इलाके में पेयजल समस्या का जलशक्ति विभाग से शीघ्र समाधान करने, जाहू रोड पर सड़क किनारे हादसों को न्योता दे रहे करीब एक दर्जन पेड़ों को काटने का मामला वन विभाग के समक्ष उठाया।
बाक्स:
तीन सदस्य और दो बीडीओ नहीं पहुंचे बैठक में
जिला परिषद की बैठक में बीड़ बगेहड़ा वार्ड से सदस्य कैप्टन रणजीत सिंह, आशीष कुमार डोगरा और मनु बाला अनुपस्थित रहे। वहीं, खंड विकास अधिकारी टौणी देवी और सुजानपुर के बीडीओ भी इस बैठक में नहीं पहुंच पाए, जबकि अन्य सभी विभागों के अधिकारी इस बारे विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहे। चूंकि अधिकारियों के न पहुंचने पर गत दिवस प्रस्तावित बैठक का जिला परिषद के सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया था।