{"_id":"67e59fe1138a4fa0800685a6","slug":"drinking-water-crisis-in-twenty-villages-since-four-days-hundreds-of-families-are-facing-parched-throats-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-151761-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बीस गांवों में चार दिन से पेयजल \nसंकट, सैकड़ों परिवारों के सूखे गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बीस गांवों में चार दिन से पेयजल संकट, सैकड़ों परिवारों के सूखे गले
Fri, 28 Mar 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत लदरौर क्षेत्र के करीब बीस गांवों में पिछले चार दिन से नलों में पानी नहीं आ रहा है। पानी न आने से गांव के सैकड़ों लोग परेशान हैं।
वहीं, घरों में पानी न आने का कारण उठाऊ पेयजल योजना मारकंडा तत्तापानी के मुख्य टैंक में पानी का रिसाव होना बताया जा रहा है। हालांकि जल शक्ति विभाग के कर्मी टैंक के मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। विभाग ने लोगों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
क्षेत्र मेें खरबाड़, बुठवीं, पट्टा, झरलोग, करहा सहित करीब बीस गांवों के लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि गांवों में पानी का अन्य कोई स्रोत भी नहीं है, जिस कारण लोगों को दैनिक कार्यों को निपटाने में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
लोगों को पानी के टैंक मंगवाकर पानी की कमी को पूरा करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में अमन, कुलदीप, सपना आदि ने कहा कि अभी तो गर्मियां शुरू ही हुई हैं। अभी से ही पानी की समस्या आने लगी है, आने वाले दिनों में हाल बेहाल होगा। उन्होंने जल शक्ति विभाग से समस्या के समाधान की मांग की है।