{"_id":"f39731ce87d2142a83f08d062ebededb","slug":"drinking-water-crisis-at-nadaun-ward-1-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन वार्ड-एक में पेयजल की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन वार्ड-एक में पेयजल की किल्लत
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, नादौन
Updated Sat, 27 Feb 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत नादौन के वार्ड-एक के लोग पिछले कुछ दिनों से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। दिन में महज आधा घंटा पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी की आपूर्ति भी महज नाममात्र की हो रही है।
विज्ञापन
इससे लोगों में आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति रोष है। वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड में पानी के आने का कोई समय निर्धारित नहीं है। दिन में कभी भी पानी की सप्लाई वार्ड में कर दी जाती है।
विज्ञापन
इससे लोगों को और अधिक परेशानी होती है। लोगों ने मांग की है कि वार्ड में पानी का वितरण का समय निर्धारित किया जाए। पानी का समय निर्धारित न होने से कई लोग पानी भरने से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
साथ ही, वार्ड में पानी का प्रेशर भी कम है। लोगों ने विभाग से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
समस्या आज ही ध्यान में आई है। शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। विभाग लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए तत्पर है।
- मीरचंद, एसडीओ, आईपीएच, नादौन