फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drainage drain blocked due to dirty water near Varshashalika

Hamirpur (Himachal) News: वर्षाशालिका के पास गंदे पानी से निकासी नाली ब्लॉक, बदबू से लोग हो रहे परेशान

Tue, 17 Sep 2024 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 17 Sep 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Drainage drain blocked due to dirty water near Varshashalika
ताल वर्षा आश्रय के पास गंदगी से भरी पड़ी नाली। -संवाद
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत साहनवीं के अंतर्गत ताल वर्षाशालिका के पास निकासी नाली गंदगी और पानी से पूरी तरह से ब्लॉक हो गई है। नाली में जमा गंदगी इतनी अधिक हो गई है कि वहां से गुजरना अत्यंत कठिन हो गया है। इसकी वजह से वर्षाशालिका के अंदर बैठना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। गंदगी की बदबू इतनी तीव्र है कि राहगीरों को नाक ढककर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने इस गंदगी के कारण सांस लेने में भी दिक्कत का सामना किया है। हाल ही में ताल में बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं, जिससे समस्या और भी गंभीर हो गई है। स्थानीय निवासियों ने पंचायत और प्रशासन से अपील की है कि नाली की सफाई की जाए और गंदे पानी की उचित निकासी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन




वे चिंतित हैं कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। पंचायत और प्रशासन से उम्मीद है कि वे इस समस्या को शीघ्र सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed