{"_id":"6763fa2a7117ed30d60237c8","slug":"download-roll-number-of-navodaya-vidyalaya-entrance-exam-from-website-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-143687-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के रोल नंबर वेबसाइट से करें डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के रोल नंबर वेबसाइट से करें डाउनलोड
Fri, 20 Dec 2024 04:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 20 Dec 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी को प्रवेश कार्ड में दिए गए केंद्र में ही देनी होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा 18 जनवरी को होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपने रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र वेबसाइट सीबीएसई आईटीएमएस डॉट रोल डॉट जीओवीडॉट इन से डाउनलोड कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के प्रधानाचार्य विक्रम कुमार ने कहा कि रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र की डाउनलोडिंग में कोई दिक्कत आ रही है तो किसी भी कार्य दिवस को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक विद्यालय के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा संबंधित प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी को प्रवेश कार्ड में दिए गए केंद्र पर ही परीक्षा देनी होगी। उसे अन्य परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
्