फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Door-to-door garbage collection campaign stalled in the city

शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण अभियान ठप

Sun, 17 Apr 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection campaign stalled in the city
वार्ड तीन हमीरपुर में पसरी गंदगी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर तीन में सफाई व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण अभियान लगातार ठप होता जा रहा है। शहर के कुछ हिस्सों में सफाई कर्मचारी तीसरे दिन कूड़ा उठा रहे हैं। वार्ड नंबर तीन के लोगों सुनीता देवी, कांता शर्मा, सुरेश सिंह, कौशल कुमार, नरेश चौहान, सौरभ, रेखा कुमारी, साहिल, प्रताप पठानिया आदि का कहना है कि वह प्रतिमाह डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण करने वाले सफाई कर्मचारियों को शुल्क देते हैं, लेकिन सफाई कर्मचारी सप्ताह में तीसरे दिन आ रहे हैं। इससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। उनका कहना है कि घरों के सामने कूड़े के ढेर लगने से बीमारियों का खतरा बना रहता है, वहीं घरों के अंदर बैठना मुश्किल हो जाता है। वार्ड तीन में कूड़े के ढेर को रविवार को लोगों ने खुद आग लगाकर उसका निपटान किया। पैसों का समय पर भुगतान करने के बाद भी सफाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

लोगों ने नगर परिषद से समस्या के समाधान की मांग की है। इस संदर्भ में नगर परिषद के ईओ किशोरी लाल ठाकुर का कहना है कि सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारों के माध्यम से सुचारु रूप से कार्य करने के आदेश दिए गए हैं। सभी वार्डों के पार्षदों को नियमों की अवहेलना करने वाले ठेकेदारों को जुर्माना डालने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed