फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Donated blood on Red Cross Day, also gave message of voting

Hamirpur (Himachal) News: रेडक्रॉस दिवस पर किया रक्तदान, मतदान का भी दिया संदेश

Wed, 08 May 2024 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर सोसायटी ने बुधवार को भोरंज और नादौन में स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय वालंटियर्स के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किए। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों के दौरान कुल 78 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। भोरंज में एसडीएम संजय स्वरूप ने शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रक्तदान के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए भी प्रेरित किया गया। शिविर में लगभग 30 लोगों ने रक्तदान किया। उधर, नादौन में भी एसडीएम अपराजिता चंदेल ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इंकलाब संस्था और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लगभग 48 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed