{"_id":"5888ac994f1c1b5c02cf5d06","slug":"don-t-get-lured-before-voting-dc","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लालच में आए करें मतदान : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लालच में आए करें मतदान : उपायुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 25 Jan 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के नागरिकों की लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रणाली में भागीदारी बढ़ाने के लिए सातवां जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्सव रावमापा (बाल) हमीरपुर में मनाया गया। उपायुक्त मदन चौहान ने लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन
नए पंजीकृत मतदाताओं को बैज और मतदाता फोटो पहचान पत्र देकर बधाई दी। इस मौके पर भारत निर्वाचन आयोग के संदेश को चलचित्र से सुनाया गया। उपायुक्त ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अत्यावश्यक है कि समस्त योग्य नागरिक मतदाता के रूप में पंजीकृत हों।
विज्ञापन
समझदारी तथा नैतिक आधार पर बिना किसी लालच और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में मत का प्रयोग एक प्रक्रिया के साथ संवैधानिक अधिकार भी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत बनेगा जब पारदर्शी होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदाता वोट का महत्व समझें। इस मौके पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में रावमापा सुजानपुर प्रथम, लदरौर दूसरे स्थान पर तथा रैली जजरी तीसरे स्थान पर रही।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त चेतना खंडेवाल, प्रधानाचार्य बाल स्कूल मंजू ठाकुर, प्रधानाचार्य कन्या स्कूल मीना ठाकुर, रंजना चौहान, नायब तहसीलदार सुमन कपूर के अलावा जिला के कई स्कूलों से आए विद्यार्थी, अध्यापक और तहसीलदार चुनाव कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
इन स्कूलों में भी मनाया मतदाता दिवस
मतदाता दिवस का आयोजन रावमापा सुजानपुर में एसडीएम बलवान चंद और नादौन में अमित मेहरा की अध्यक्षता में मनाया गया। रावमापा पटलांदर, लै. नरैण मेमोरियल स्कूल धनेटा, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगड़, डीएवी स्कूल हमीरपुर, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हमीरपुर, ब्लू सटार स्कूल अणू, हमीरपुर, रावमापा परोल, जोलसप्पड़, कंज्याण, चंबोह, दिम्मी, मझेली, सनाही, बढेड़ा, ढगो, पन्याली, जलाड़ी, जनरल जोरावर कॉलेज धनेटा, शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर, कुठेड़ा, बाहन्वी, चबूतरा, प्राथमिक स्कूल टिल्लू, डाइट केंद्र गौना करौर, पंचायत समिति हॉल नादौन, डिडवीं, उच्च पाठशाला जीवाणी, उच्च पाठशाला ख्याह में भी मतदाता दिवस का आयोजन किया गया।