{"_id":"66ab91de9473b066e001d71e","slug":"dogra-unit-was-established-by-hoisting-the-flag-in-faizabad-in-1980-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-132640-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 1980 को फैजाबाद में ध्वज फहराकर हुई थी डोगरा यूनिट की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 1980 को फैजाबाद में ध्वज फहराकर हुई थी डोगरा यूनिट की स्थापना
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने हर्षोल्लास से मनाया यूनिट का 45वां स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। 17 डोगरा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने यूनिट का 45वां स्थापना दिवस वीरवार को भोटा के निजी होटल में धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में सूबेदार मेजर क्लर्क, ऑॅनरेरी कैप्टन हरनाम सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने रेजिमेंट के सभी सेवानिवृत्त एवं सेवारत सैनिकों को परिवार सहित हार्दिक शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया।
ऑनरेरी कैप्टन भागीरथ कौशल ने यूनिट के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 17 डोगरा की स्थापना एक अगस्त 1980 को फैजाबाद में हुई थी। यूनिट के पहले कमान अधिकारी कर्नल सतपाल सिंह संधू ने ध्वज फहराकर यूनिट की नींव रखी थी। इस मौके पर कैप्टन कुलदीप, कैप्टन रिखी राम, कैप्टन विजय सिंह, सूबेदार क्लर्क मोहन, कैप्टन बलदेव, सूबेदार मनोज, कैप्टन ओम प्रकाश, अशोक इत्यादि उपस्थित रहे। रंगस क्षेत्र के निवासी हवलदार प्रदीप शर्मा (सेवानिवृत्त) ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी यूनिट के राइजिंग डे पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के बाद सभी सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों व सैनिकों ने सामूहिक रूप से भोज करके कार्यक्रम का समापन किया और नौकरी के दौरान अपने अनुभव साझा किए।