फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dog sleeping on patient bed of Civil Hospital Bhoranj, video goes viral

Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल भोरंज के रोगी बेड पर सो रहा कुत्ता, वीडियो वायरल

Sun, 17 Sep 2023 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में मुख्यद्वार और चहारदीवारी न होने के चलते अस्पताल में रात के समय पशु और लावारिस कुत्तों का झुंड अस्पताल में घुस जाता है। इससे मरीजों के अलावा रात को ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। स्टाफ रात को इन्हें बार-बार भगाता है, लेकिन ये काटने को दौड़ते हैं। अस्पताल में हर समय कुत्तों के काटने का खतरा बना हुआ है। करीब 10 दिन पहले अस्पताल परिसर में एक चिकित्सक के पालतू कुत्ते को इन लावारिस कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। इससे अब अस्पताल में खौफ हो गया है। रात के समय ये कुत्ते काफी उग्र हो जाते हैं। पिछले दिनों अस्पताल के बाहर बरामदे में लगे बेड पर एक कुत्ता सो गया, लेकिन स्टाफ को उसे भगाने की हिम्मत नहीं पड़ी और वह स्वयं 10 मिनट बाद वहां से चला गया। कुत्ते का बेड पर सोए हुए का फोटो वायरल भी हुआ था। इस बारे में बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि अस्पताल में चहारदीवारी और गेट न होने के चलते रात को पशु व कुत्ते घुस जाते हैं। वहीं, पुराने भवन को भी डिस्मेंटल किया गया है तो चारों तरफ से परिसर खुला हो गया है। अस्पताल में इस समय महज 19 ही बेड हैं और दो तीन बेड आपातकालीन में बरामदे में लगाए हैं तो वहां पर रात को कुत्ते घुस आते हैं। नया भवन जल्द ही बनने बाला है तो उसमें चहारदीवारी व गेट लगे हुए होंगे और इस समस्या का हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed