फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Diwali festival: Market busy, crowd of customers in every shop

दीपावली पर्व : बाजार में रौनक, हर दुकान में ग्राहकों की भीड़

Wed, 30 Oct 2024 04:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
इस साल पटाखों की कीमतों 25 से 30 फीसदी इजाफा
विज्ञापन

ग्रीन पटाखों की कीमत सामान्य पटाखों के मुकाबले में दोगुना

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। दीपावली पर्व पर हमीरपुर शहर के बाजार ग्राहकों से गुलजार दिखे। हर दुकान में भीड़ रही। बाजार मिठाइयों, रंग-बिरंगी लड़ियों और पटाखों के स्टाॅल से सजे हुए हैं। प्रशासन की ओर से इस बार ट्राला स्टैंड के पास पटाखों के स्टाॅल लगाने की अनुमति दी है। यहां पर 20 से 25 दुकानें तीन दिन का अस्थायी अनुमति लेकर लगाई गई हैं। कई दुकानों में हरित पटाखे (ग्रीन पटाखे) भी बेचे जा रहे हैं। ग्रीन पटाखों की कीमत सामान्य पटाखों के मुकाबले दोगुना है। स्टॉल में बच्चों को आकर्षित करने के लिए भी पटाखे रखे गए हैं। नई किस्मों के पटाखे भी नजर आ रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर फायर विभाग के अधिकारियों ने बीते दिन स्टाॅल का निरीक्षण किया और पटाखा विक्रेताओं को उचित दिशा-निर्देश भी जारी किए। सुरक्षा के मद्देनजर पटाखा विक्रेताओं की ओर से स्टाल में रेत से भरी बाल्टी भी रखी गई हैं ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। पिछले साल की अपेक्षा इस साल पटाखों के दामों में 25 से 30 फीसदी इजाफा हुआ है। बुधवार दोपहर तक पटाखा स्टाॅल पर कम संख्या में ही ग्राहक थे लेकिन व्यापारियों के अनुसार जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, वैसे-वैसे पटाखों की बिक्री भी गति पकड़ेगी।

मिठाई और उपहारों की दुकानें सजीं

विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और उपहारों की खरीदारी भी बुधवार को खूब हुई। शहर में काफी भीड़ रही। कपड़ों की दुकानों में भी काफी भीड़ है। रंग-बिरंगी झालर, एलईडी बल्ब सहित तरह-तरह इलेक्ट्रोनिक्स का सामान दीपावली पर बिकने के लिए बाजार में आया है। वहीं, आकर्षक डिजाइनों में आए हर साइज के झूमर लोगों को काफी भा रहे हैं। सजावटी सामान की भी जमकर बिक्री हो रही है। घरेलू साज-सज्जा के लिए बाजार में तरह-तरह के आर्टिफिशयल फूल आए हैं, जो विभिन्न रंगों और कई प्रकार के डिजाइन में हैं। कई फूल तो असली फूलों को भी मात दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed