राज्यस्तरीय ताईक्वांडो चैंपियनशिप के लिए जिला की टीम चयनित
हमीरपुर। जिला शिमला में 29 से 31 अगस्त तक होने वाली 22वीं क्योरूगी और 12वीं पुमसे राज्यस्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला की टीम का चयन कर लिया गया है।
इस प्रतियोगिता में सृष्टि, तेजस्विनी, अलीशा, अमीषा, पलक, शिवानी, शगुन, यशस्वी शर्मा, आशीष, शिवम आजाद, अखिल कुमार और वीरेंद्र सिंह का चयन हुआ है। वहीं, सुशील कुमार कोच और अरुण शर्मा मैनेजर होंगे। हिमाचल प्रदेश ताईक्वांडों संघ की सदस्य सोनू कुमारी ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व चयनित खिलाड़ियों का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर 26 जुलाई से 28 जुलाई तक जिला ताईक्वांडो संघ की ओर से लगाया जाएगा। बता दें कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी सुशील कुमार ने प्रशिक्षण दिया है।