फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   District Congress furious over Lakhimpur Kheri violence case

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर भड़की जिला कांग्रेस

Tue, 05 Oct 2021 08:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
District Congress furious over Lakhimpur Kheri violence case
लखीमपुर खीरी हादसे के विरोध में गांधी चौक हमीरपुर में धरना प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के ? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी क्षेत्र में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र की कार से हुई किसानों की मौत से जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर में भारी आक्रोश है। जिला कांग्रेस ने इसे अत्यंत घिनौनी व अमानवीय घटना बताते हुए मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की पर भी कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश प्रकट किया। जिला कांग्रेस कार्यालय से लेकर जिलाधीश कार्यालय हमीरपुर तक जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार की अगुवाई में विरोध रैली निकाली गई। भाजपा व मोदी सरकार को किसानों का हत्यारा बताकर जिला कांग्रेस ने जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजकर उनसे आग्रह किया गया कि इस घिनौने कांड की ज्यूडिशियल जांच सुप्रीम कोर्ट के एक सिटिंग जज से करवाई जाए। राजेंद्र जार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से मोदी सरकार की ओर से थोपे गए काले कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रही है। किसानों को कांग्रेस का पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना को एक ऐतिहासिक राजनीतिक अपराध बताया। मोदी सरकार लगातार लोकतंत्र व मानवीय मूल्यों की हत्या करती आ रही है, जो उसे बड़ा महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन

अगर इस घटनाक्रम पर कोई निर्णय सरकार शीघ्र नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी सड़क रोको अभियान व नेताओं के घेराव करना आरंभ करेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, बृजमोहन सोनी, अनिल वर्मा, सुदर्शन शर्मा, तेज नाथ, कमल पठानिया, राजेश चौधरी, नरेश लखनपाल, डॉ रतन डोगरा, होशियार सिंह, नीलम ठाकुर, अंशुल शर्मा, अखिलेश चौधरी, एडवोकेट रोहित शर्मा, मदन कौंडल, कुलदीप राणा, मनोज शर्मा, अंकुश सैनी, अश्वनी शर्मा, राजेश पठानिया, उत्तम चौधरी, मान चंद राणा, कैप्टन किशन चंद, विजय डोगरा, ओपी भारद्वाज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed