फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   District Athletics Competition on 13th and 14th May

Hamirpur (Himachal) News: जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 13 और 14 मई को

Wed, 03 May 2023 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन हमीरपुर की वार्षिक प्रतियोगिता 13 और 14 मई को डिग्री कॉलेज हमीरपुर के खेल मैदान में होगी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव संदीप डढवाल ने बताया कि एसोसिएशन की वार्षिक बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष पंकज भारतीय की अध्यक्षता में संपन्न हुई, इसमें दो दिवसीय प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया 13 मई को लड़के और लड़कियों के अंडर 14, 16, 18, 20 और पुरुष और महिला वर्ग की ओपन कैटेगरी में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 14 मई को देश की भावी पीढ़ी को तैयार करने के क्रम में अंडर 8, 10 और 12 इस श्रेणी में बाल खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 13 मई को होने वाली दौड़ में 60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 300 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1,000 मीटर, 1,500 मीटर, 3,000 मीटर और 5,000 मीटर की दौड़ अलग-अलग श्रेणी में आयोजित होंगी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त श्रेणी विशेष में मिक्स रिले का भी आयोजन किया जाएगा। अंडर 8 से 12 समूह में 20 मीटर, 30 मीटर, 40 मीटर, 60 मीटर, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पंजीकरण करवाने की आखिरी तारीख 10 मई होगी और पंजीकरण पूरी तरह ऑनलाइन होगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश एथलेटिक्स के वरिष्ठ कोच भूपेंद्र सिंह, कोच केहर सिंह पटियाल, सूरज ठाकुर, परशुराम अवॉर्डी और प्रदेश चयन समिति की संयोजक पुष्पा ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, विजय अतुल, जिला कोषाध्यक्ष विजय राणा, संयुक्त सचिव कल्पना कुमारी, अनिल शर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य सुनील धीमान विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया गया है। डढवाल ने जिला के खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस बार नशा मुक्त हमीरपुर थीम पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed