फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Distribution of 8 thousand seedlings of cabbage variety started

Hamirpur (Himachal) News: गोभी प्रजाति के 8 हजार पौध का वितरण शुरू

Sat, 28 Sep 2024 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
बड़ा के पौध केंद्र से मिली सब्जी उत्पादकों को राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ा (हमीरपुर)। उत्कृष्टता केंद्र बड़ा से गोभी प्रजाति के 8 हजार पौध का वितरण शनिवार को शुरू हो गया। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण परियोजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा में लगभग एक करोड़ की लागत से पौध उत्कृष्टता केंद्र अगस्त में तैयार कर दिया था। इस पौध उत्कृष्टता केंद्र में पहले बैच में फूलगोभी की 40 हजार, पत्तागोभी की 30 हजार और ब्रोकली की 10 हजार पौध को उगाया है। फूलगोभी के 29 हजार 900, पत्तागोभी के 21 हजार और ब्रोकली के 10 हजार पौधों की मांग पहले ही विभिन्न खंड परियोजना प्रबंधक इकाइयों से प्राप्त हो चुकी है। शनिवार को बड़ा और नादौन के किसानों को ब्रोकली और फूलगोभी की नर्सरी से 8 हजार पौध की आपूर्ति की गई है। जो बची पौध है उसे जल्द ही सभी खंडों तक पहुंचाया जाएगा। सब्जी उत्पादक सुनील कुमार, संतोष चौहान, मनवीर, नवनीत और मुरारी लाल गांव हार (रैल) ने कहा कि बड़ा के पौध केंद्र से उन्हें बहुत राहत मिली है। अब तो वे पहले से बुकिंग करवाकर इसी केंद्र से पौध लेंगे। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण परियोजना के परियोजना निदेशक ने इस केंद्र के काम की सराहना ही है। इस पौध से मिट्टी जनित बीमारियों से बचाव के साथ-साथ खेती में लागत भी कम आती है। रोपाई के बाद खेत में जल्द जड़ पकडऩे के कारण समय से पहले फसल आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed