{"_id":"670281deaca812eb9903f2e4","slug":"distance-from-tal-to-agghar-will-be-halved-bridge-will-be-built-in-kapoti-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-137710-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ताल से अग्घार की दूरी रहेगी आधी, कपोटी में बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ताल से अग्घार की दूरी रहेगी आधी, कपोटी में बनेगा पुल
विज्ञापन
विकास की बात
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बीते दिनों किया निरीक्षण
वर्तमान में दूरी 10 किमी, अब पांच किमी सफर होगा कम
नाबार्ड के तहत मंजूरी के लिए भेजा जाएगा यह प्रोजेक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी।
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में कुनाह खड्ड पर कपोटी गांव के पास पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। नाबार्ड के तहत पुल का निर्माण करने की योजना है। बीते दिनों लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के अधिकारियों ने पुल के निर्माण को लेकर निरीक्षण किया है। कुनाह खड्ड पर कपोटी गांव के पास पुल निर्माण के लिए जगह चिह्नित की गई है।
पुल के निर्माण से ताल से अग्घार क्षेत्र के लोगों को खासा लाभ मिलेगा। इन दोनों क्षेत्रों के आधा दर्जन के करीब गांवों के लोगों को ताल से अग्घार पहुंचने में पांच किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ता था। दोनों जगहों की सड़क के माध्यम से दूरी वर्तमान में दस किमी है जो पुल के निर्माण के बाद महज पांच किमी रह जाएगी। ताल से अग्घार के लिए वाया महल और डिडवीं टिक्कर होकर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि अब सीधे कपोटी से होते हुए लोग दोनों जगह पहुंच पाएंगे। विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण के बाद पुल निर्माण की कवायद को आगे बढ़ाया जाएगा। विभाग ने प्राक्कलन तैयार कर लिया है। इस पुल के निर्माण की अनुमानित लागत साढ़े चार करोड़ के करीब है। अब इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग की ओर से नाबार्ड को भेजा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगा।
लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता दीपक कपिल ने कहा कि पुल निर्माण के लिए साइट चिह्नित कर ली गई है। साइट का निरीक्षण किया गया है। पुल निर्माण की अनुमानित लागत साढ़े चार करोड़ रुपये होगी।