{"_id":"6a95c11e9a4e221f27082a8a","slug":"dispute-over-smart-meters-je-accused-of-being-slapped-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-206792-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्मार्ट मीटर पर विवाद, जेई को थप्पड़ मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्मार्ट मीटर पर विवाद, जेई को थप्पड़ मारने का आरोप
Tue, 01 Sep 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर उझान पटेरा में बिजली बोर्ड की टीम और महिला के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान महिला पर बिजली बोर्ड के जेई को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है।
मामले में जेई ने पुलिस चौकी भोटा में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड के कर्मचारी दुकान में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे।
इसी दौरान महिला और कर्मचारियों के बीच मीटर लगाने को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने जेई को थप्पड़ मार दिया। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।