फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dispute between the construction company and the villagers in the Bari temple on National Highway number three

Hamirpur (Himachal) News: नेशनल हाईवे नंबर तीन पर बारीं मंदिर में निर्माण कंपनी और ग्रामीणों के बीच विवाद

Sun, 14 May 2023 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dispute between the construction company and the villagers in the Bari temple on National Highway number three
नेशनल हाइवे तीन पर बारी मंदिर के पाास जेबीसी खुदाई करते हुए।
हमीरपुर। जिला हमीरपुर से मंडी बन रहे नेशनल हाईवे नंबर तीन पर शनिवार को टौणीदेवी के नजदीक बारीं मंदिर में निर्माण कंपनी और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। विवाद का कारण निर्माण कंपनी द्वारा गांव के मुख्य रास्ते को बंद करते हुए 15 फुट ऊंचे डंगे के लिए खोदाई का कार्य ग्रामीणों को विश्वास में न लेकर शुरू करना रहा। करीब चार सौ लोगों का रास्ता बंद होने के संशय को लेकर लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे प्रताप चंद, रोशन लाल, हरबंस सिंह, राज कुमार, पूर्व प्रधान देश राज चौहान आदि ने निर्माण कंपनी के बेतरतीब कटाई करने पर एतराज जताया। ग्रामीणों ने कहा कि एनएच निर्माण कंपनी उनके लिए सदियों पुराने बने रास्ते को डंगा लगाकर बंद कर रही है और अब रास्ता कहां से और कैसा होगा, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रताप चंद ने कहा कि सारा मलबा उनकी मलकीयत भूमी में फेंककर लोगों का आम रास्ता बंदकर दिया गया है। उधर बारीं पंचायत के पूर्व प्रधान देशराज भी मौके पर पहुंचे और रास्ते की स्थिति स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने कहा कि जब तक जमीन का मुआवजा नहीं मिल जाता जेसीबी नहीं चलने दी जाएगी। देशराज ने कहा कि उन्हें भी अपनी जमीन का मुआवजा नहीं मिला है लेकिन वह लोगों की हकों की लड़ाई लड़ेंगे। वहीं मौके पर मौजूद कंपनी के निरीक्षक श्रीकांत ने लोगों का विरोध देखते हुए निर्माण कंपनी के उच्च अधिकारियों से बात की। उच्च अधिकारियों ने उस जमीन पर जेसीबी न चलाने की हिदायत दी जहां अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। वहीं साइट इंजीनियर सुशील कुमार ने कहा कि लोगों को गांव के रास्ते बनाकर दिए जाएंगे। ग्रामीणों को रास्तों को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed