फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Discussion on city government stalled, no-confidence motion in limbo

Hamirpur (Himachal) News: शहर की सरकार पर थमी चर्चा, अविश्वास प्रस्ताव अधर में

Tue, 23 Jul 2024 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता हटने के बाद बैठक बुलाए जाने का रास्ता हो गया है साफ
विज्ञापन


नप हमीरपुर के अध्यक्ष के खिलाफ दस पार्षदों ने लाया है अविश्वास प्रस्ताव

प्रशासन की ओर से प्रस्ताव पर चर्चा के लिए अभी तक दिन नहीं किया निर्धारित

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर/सुजानपुर। जिले में सबसे बड़े दो नगर निकायों हमीरपुर और सुजानपुर में शहर की सरकार और नए सरदार पर चर्चा थम गई है। नगर परिषद हमीरपुर और सुजानपुर में अध्यक्ष पद के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव फिलहाल ठंडे बस्ते में ही है। इन प्रस्तावों पर जिला प्रशासन की ओर से आचार संहिता हटने के बाद भी चर्चा के लिए बैठकें नहीं बुलाई गई हैं। नगर परिषद सुजानपुर में इस सप्ताह बैठक बुलाए जाने की बात प्रशासन की ओर से कही जा रही है। हालांकि, हमीरपुर में बैठक बुलाने को लेकर अभी तक निर्णय नहीं हुआ है।

एसडीएम हमीरपुर की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए नगर परिषद हमीरपुर की बैठक बुलाई जानी थी लेकिन हमीरपुर उपचुनाव की घोषणा के चलते यह दूसरी बार टल गई है। आचार संहिता के दौरान बैठक बुलाए जाने को लेकर शहरी विकास विभाग और चुनाव आयोग से भी पत्राचार किया गया था। आचार संहिता में पत्राचार का कोई जवाब नहीं मिला है। अब एसडीएम हमीरपुर की ओर से डीसी हमीरपुर को पत्राचार कर आगामी कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी है। डीसी हमीरपुर की ओर से निर्देश मिलने के बाद एसडीएम हमीरपुर की ओर से कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद हमीरपुर लगभग तीन माह पहले और नगर परिषद सुजानपुर में सात माह पहले अविश्वास प्रस्ताव लाए गए हैं। दोनों नगर निकायों में भाजपा का अध्यक्ष पद पर कब्जा रहा है। सुजानपुर में उपाध्यक्ष की अचानक मौत से पद खाली हो गया है। यहां पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर फैसला होना बाकी है।
विज्ञापन




भाजपा समर्थित नप अध्यक्ष कांग्रेस में

नगर परिषद हमीरपुर के भाजपा समर्थित अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनके खिलाफ नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्ड में से 10 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। नगर परिषद हमीरपुर कांग्रेस की विचारधारा के दो से तीन पार्षद हैं जबकि अन्य भाजपा की विचारधारा के हैं। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद कुर्सी पर किसका कब्जा होगा इसका आकलन मुश्किल है। हालांकि अध्यक्ष व वार्ड नंबर दो के पार्षद के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस के पार्षदों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम हमीरपुर मुनीष कुमार सोनी ने कहा कि आचार संहिता में बैठक आयोजित नहीं हो सकी है। जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार मामले में जल्द आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed