फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dirt flowing in the open in ward number 10

Hamirpur (Himachal) News: वार्ड नंबर 10 में खुले में बह रही गंदगी, बदबू से लोग हो रहे परेशान

Sun, 11 Aug 2024 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 11 Aug 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Dirt flowing in the open in ward number 10
नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 10 में बह रहा सीवरेज का पानी। संवाद
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर दस में सीवरेज की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अन्य वार्डों का गंदा पानी इस वार्ड में आकर खुले नाले में बह रहा है। इससे चारों ओर बदबू फैल गई है। स्थिति इतनी खराब है कि किलोमीटर दूर तक बदबू महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने से सीवरेज लाइन के मरम्मत कार्य की शुरुआत की गई थी, लेकिन काम सीमेंट की आपूर्ति में बाधा के कारण रोक दिया गया है। बरसात के मौसम में गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल गया है। इससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रीना देवी, सीमा शर्मा, ओमप्रकाश, अमन, रविंद्रपाल, और राजकुमार ने इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि गंदगी और बदबू के कारण उनकी सेहत प्रभावित हो रही है। वार्ड नंबर दस के पार्षद सुशील सिंह ने बताया कि ठेकेदारों के माध्यम से एक महीने पहले मरम्मत कार्य शुरू किया गया था, लेकिन सीमेंट की आपूर्ति में रुकावट के कारण काम रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि बरसात के बाद कार्य को फिर से शुरू किया जाएगा और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। उधर, नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोह मिन्हास ने कहा कि क्षेत्र में सीवरेज समस्या को हल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed