फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Digging threatens the structure of the pillars, electricity board warns temple committee

Hamirpur (Himachal) News: खोदाई से खंभों की संरचना को खतरा, बिजली बोर्ड ने मंदिर कमेटी को चेताया

Fri, 04 Jul 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 04 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड उपमंडल टौणी देवी देवी ने स्थानीय मंदिर कमेटी को 33/11 केवी सब स्टेशन की चार खंभों की संरचना के करीब खोदाई न करने के लिए चेताया है।
विज्ञापन

बोर्ड अधिकारियों ने चेताया है कि यदि यहां पर खोदाई बंद नहीं होती है तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। खुदाई से यहां पर भू-स्खलन हो गया है। मंदिर कमेटी को जारी किए गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि यदि यहां पर खोदाई से सरकारी संपति को नुकसान पहुंचता है, तो मंदिर कमेटी से इसकी भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि इन खंभों की संरचना से होकर गुजरने वाली विद्युत लाइन से 40 ट्रांसफार्मर जुड़े हुए हैं। यदि यह खंभे गिरते हैं, तो न केवल जान-माल का खतरा होगा, बल्कि विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो सकती है। इससे हजारों उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बाधित हो सकती है। इस पत्र की प्रतिलिपि एसडीएम भोरंज और तहसीलदार टौणीदेवी को भी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी को कहा गया है कि यहां पर सुरक्षा दीवार लगाई जाए, ताकि यहां पर अधिक नुकसान न हो। मंदिर कमेटी का तर्क है कि यहां पर 23 जून से कार्य रोक दिया गया है। बारिश की वजह से भू-स्खलन हुआ है।


कोट्स
कार्य 23 जून से रोक दिया गया है। एनएच निर्माण से यहां पर दिक्कत पेश आई है। यहां पर मंदिर के लिए पौड़ियों का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर की जमीन पर सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है। बिजली बोर्ड की जमीन के बगल में यह सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी।

-सरवण चौहान, प्रधान, टौणीदेवी मंदिर कमेटी


कमेटी को यहां कार्य रोकने और सुरक्षा दीवार लगाने के लिए कहा गया है, ताकि खंभों की संरचना को नुकसान न पहुंचे। इस बारे में लिखित पत्र कमेटी को जारी किया गया है, जिसकी जानकारी प्रशासन को भी दी गई है।
-दीपक चौहान, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड टौणी देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed