फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Difficulty in getting treatment in medicine OPD, turn coming after four hours

Hamirpur (Himachal) News: मेडिसिन ओपीडी में इलाज कराना आफत, चार घंटे बाद आ रही बारी

Sat, 06 Jul 2024 02:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Difficulty in getting treatment in medicine OPD, turn coming after four hours
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मेडिसिन ओपीडी के बाहर लगी कतार। संवाद
एक दिन में महज चिकित्सक से मिलने के लिए करना पड़ रहा घंटों इंतजार
विज्ञापन


सुबह नौ बजे कतार में लगने के बाद पड़ रही एक बजे के बाद बारी, मरीज परेशान

चिकित्सक की ओर से लिखे टेस्टों के लिए अगले दिन दोबारा आने को मजबूर हो रहे मरीज

बरसात में मेडिसिन ओपीडी 800 के करीब पहुंची, बढ़ती जा रही है मरीजों की संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की मेडिसिन ओपीडी में आजकल इलाज करवाना आफत बना हुआ है। इस ओपीडी में पहुंचने के लिए मरीजों को तीन से चार घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। जो मरीज सुबह साढ़ेे नौ बजे आता है, उसकी बारी एक बजे के बाद पड़ती है। पर्चियों पर ओपीडी के बाहर लगे सुरक्षा कर्मी या वार्ड बॉय नंबर डालते हैं। टोकन नंबर डिस्प्ले तो लंबे समय से खराब है। ऐसे में यही कर्मचारी पर्ची पर नंबर डालते हैं। दूरदराज के क्षेत्र के आए लोगों का एक दिन तो महज चिकित्सक से मिलने के लिए निकल जाता है। दूसरे दिन फिर से आकर चिकित्सक की ओर से लिखे गए टेस्ट आदि करवाने पड़ते हैं। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।



बरसात में मेडिसिन ओपीडी 800 के करीब पहुंच गई है। अधिक मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों दिनेश, राजकुमार, सचिन, प्रेमलता, शिवानी, अर्चना आदि ने कहा कि मेडिसिन ओपीडी में बहुत अधिक भीड़ होती है। तीन-चार घंटे इंतजार करने के बाद बारी आती है। इससे खासे परेशान होते हैं। अस्पताल में साधारण जुकाम-बुखार की दवाइयां लेने के लिए तीन दिन तक चक्कर काटने पड़ते हैं। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि सभी मरीजों को सुविधा दी जाती है। कई बार मरीज अधिक होते हैं तो कई बार कम भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed