{"_id":"655e45a168fe1fc5030c506c","slug":"difficult-to-breathe-due-to-coal-tar-mixing-plant-of-nh-construction-company-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-14353-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनएच निर्माण कंपनी के तारकोल मिक्सिंग प्लांट से सांस लेना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनएच निर्माण कंपनी के तारकोल मिक्सिंग प्लांट से सांस लेना दुश्वार
विज्ञापन
कोल्हू सिद्ध में निर्माणाधीनएनएच तीन पर कोलतार मिक्सिंग प्लांट से उड़ता हुआ धुआं।(संवाद)
हमीरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-03 के निर्माण में लगी कंपनी के टौणीदेवी के पास कोल्हू सिद्ध में लगाए गए तारकोल मिक्सिंग प्लांट के धुएं से लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। इस जहरीले धुएं से लोगों के कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है।
साथ ही पर्यावरण भी पूरी तरह से प्रदूषित हो रहा है और लोगों के मकान काले हो रहे हैं। निर्माण कंपनी अभी तक इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे पाई है। ग्रामीणों अमित कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार, रीना देवी, राजकुमार, सोमनाथ सहित अन्य ने बताया कि तारकोल मिक्सिंग प्लांट से झनिक्कर और बारीं गांव के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
धुएं का गुबार लोगों के घरों और स्वास्थ्य के लिए आफत बना हुआ है। कई बार इस बारे में निर्माण कंपनी को अवगत भी कराया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपायुक्त हमीरपुर से भी की है। उन्होंने एसडीएम हमीरपुर को समस्या के समाधान के लिए निर्देश दिए हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन प्लांट को बंद रखने के बाद फिर शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। ग्रामीणों ने दो टूक कंपनी और प्रशासन को चेताया है कि यदि समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में बारीं पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर का कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए और कंपनी को पहले धुएं की रोकथाम के लिए आधुनिक यंत्रों का प्रयोग करना चाहिए। विकास कार्य में पूरा सहयोग दिया जा रहा है लेकिन ग्रामीणों को पेश आ रही समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए या दूसरे स्थान पर तारकोल मिक्सिंग प्लांट को शिफ्ट किया जाए। निर्माण कंपनी के प्रबंधकों को भी कई बार अवगत करवा दिया गया है। इसके बाद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। दूसरी तरफ निर्माण कंपनी के स्थानीय प्रबंधक प्रवीण सिंह ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।