फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Did not get a quarter of a million collected in the name of Corona Fund

कोरोना फंड के नाम पर एकत्रित सवा लाख नहीं करवाए जमा

Tue, 04 May 2021 07:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विकास खंड टौणीदेवी की एक ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों की ओर से ग्रामीणों से कोरोना फंड के नाम पर एकत्रित राशि अभी तक सरकारी खजाने में जमा नहीं हुई है। संबंधित पंचायत में इस उगाही का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। जिसका सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत ली गई जानकारी से पता चला है। ग्रामीण राकेश शर्मा ने बताया कि आरटीआई में जब कोई रिकॉर्ड पंचायत सचिव से नहीं मिला तो पंचायत के लोगों में पूर्व जनप्रतिनिधियों के प्रति रोष पनपने लगा है।
विज्ञापन

पंचायत सचिव की ओर से दी गई सूचना में यह साफ कहा गया है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है और न ही ऐसा कोई रिकॉर्ड मौजूद है। यह मामला पूर्व पंचायत के कार्यकाल का है। राकेश शर्मा ने बताया कि लोगों से यह दान की राशि एकत्रित करने का जिम्मा पंचायत के सभी सातों सदस्यों को दिया गया था। जिन्होंने करीब सवा लाख रुपये की राशि एकत्रित कर पूर्व उपप्रधान के पास जमा करवा दी थी, लेकिन यह राशि आगे जमा नहीं करवाई गई।
विज्ञापन

यह भी पता चला है कि यह धनराशि तत्कालीन सदस्यों ने उपप्रधान के पास जमा करवा दी थी। लेकिन न तो इसका रिकॉर्ड रखा गया और न ही यह राशि जमा करवाई गई। दान की इस राशि की ग्रामीणों को कोई रसीद भी नहीं दी गई। पंचायत प्रधान ने माना कि यह राशि सभी सदस्यों ने उनके पास जमा करवाई थी। बीच में पंचायत चुनाव होने की वजह से लोगों को इसकी रसीदें नहीं दी जा सकी थीं। उन्होंने कहा कि अभी तक राशि जमा नहीं की जा सकी है, इसका मिलान होते ही यह जमा करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed